Ram Mandir Inauguration : प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, मोदी सरकार ने जारी किया आदेश

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 18 जनवरी, 2024

केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है।

केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे तक आधे दिन बंद रहेंगे। सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

ये भी पढ़ें :  'बांग्लादेश में उत्पीड़न का टारगेट हो रहे हिंदू, दखल दे UN', RSS की प्रतिनिधि सभा ने उठाई मांग

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment