लखनऊ से आगरा लौट रहे एसडीएम की एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में मौत

आगरा

आगरा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे एसडीएम राजेश जायसवाल की लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। एसडीएम अपनी कार से वापस लौट रहे थे। इटावा के पास एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में उनकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें :  मात्र 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का मिलेगा मौका, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, राजेश जायसवाल की कार  इटावा के पास एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। राजेश जायसवाल किरावली में एसडीएम के पद पर तैनात थे। और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें :  मायावती ने प्राथमिक विद्यालयों को विलय करने के कदम की आलोचना की

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। राजेश जायसवाल का निधन प्रशासनिक सेवा में एक प्रमुख नुकसान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी में 363 PCS अधिकारियों के तबादले

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment