बदरीनाथ धाम यात्रा का शुभारंभ: मौसम साफ, हाईवे रहेगा सुचारु

गोपेश्वर
पांच दिनों से हेमकुंड व बदरीनाथ धाम की यात्रा पर मानसून के चलते लगाई गई रोक हटा दी गई है। कल,आज से विधिवत्त हेमकुंड व श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरु हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने चमोली के पडावों में मौजूद यात्रियों को शुक्रवार को बदरीनाथ धाम भेजा है।

ये भी पढ़ें :  रीनीट यूजी-2026 परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जोधपुर में प्रशासन अलर्ट, 46 केंद्रों पर परीक्षा

सुबह से चमोली जिले में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली हुई थी। बदरीनाथ हाईवे भी सुचारु था। यात्रा पडाव ज्योतिर्मठ,चमोली ,पीपलकोटी सहित आस पास के क्षेत्र में लगभग 500 से अधिक यात्रियों को बदरीनाथ भेजा गया,हालांकि उनको वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की हिदायदी दी गई लेकिन दिनभर मौसम साफ होने के चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें :  ‘प्रगति’ से बदली कार्यसंस्कृति, यूपी बना नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: सीएम योगी

हेमकुंड साहिब में स्थानीय लोगों को छोड यात्री नहीं गए हैं। बताया गया कि क्षेत्र के स्थानीय लोग हेमकुंड यात्रा पर गए जिन्होंने हेमकुंड ,लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने कहा कि हेमकुंड यात्रा पर यात्रियों को नहीं भेजा गया है। कहा कि स्थानीय लोग हेमकुंड यात्रा पर गए हैं। पांच दिनाें से बंद यात्रा कल,आज से सुचारु कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment