शहडोल कलेक्टर का WhatsApp नंबर हैक, अफसरों को आए संदिग्ध मैसेज, ऐसे हुआ खुलासा

शहडोल
 शहडोल जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का आधिकारिक वॉट्सएप मोबाइल नंबर हैक हो गया है। सोमवार को इस नंबर से जिले के कई अधिकारियों व लोगों को संदिग्ध मै मैसेज भी भेजे गए हैं। जानकारी लगते ही कलेक्टर ने पुलिस अधिक्षक रामजी श्रीवास्वत को शिकायत की और जनसंपर्क विभाग के माध्यम से यह सूचना भी प्रसारित कराई गई कि कलेक्टर का नंबर हैक को गया है।

ये भी पढ़ें :  MP से राजस्थान पहुंचे घड़ियाल, CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 1000 के पार

सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक इस नंबर से आने वाले मैसेज का जबाव न दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट को अलर्ट कर दिया है। टीम हैकिंग के तरीके और हैकर के लोकेशन की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने भी सचेत किया है कि कलेक्टर के नंबर से कोई लिंक, मैसेज या कॉल आए तो उस पर भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में महंगाई भत्ते में फिर बढ़ोत्तरी, इसे बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया

किसी को भी अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। प्रशासन का कहना है कि जब तक नंबर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब कोई भी व्यक्ति उस पर जवाब न दें। शहडोल जिले में यह पहला ऐसा साइबर मामल है, जिसकी साइबर टीम गंभीरता से जांच कर रही है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह भी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले के नागरिकों से कहा है कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती है, किसी भी मैसेज का जबाव न दें।

ये भी पढ़ें :  IAS अधिकारियों की जातिगत टिप्पणियों पर बवाल, असभ्य बयानबाजी रोकने को लेकर मंत्रालय कर्मचारी संघ ने CM को लिखा पत्र

 

Share

Leave a Comment