गरजे शैलेश… बोले-‘ मोदी जी की नोटबंदी ने विरासत से माताओं, बहनों की जमा पूँजी को भी कालाधन समझा और डाका डाला’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बिलासपुर

 

 

देश और प्रदेश की जनता ये कभी नहीं भूलेगी कि नोटबंदी के समय वर्षों से थोड़ा थोड़ा जमा की गई माताओं और बहनों की पूँजी का भी हिसाब किताब मोदी जी के तानाशाही आदेश के कारण देना पड़ा था। मोदी जी और बीजेपी शायद ये भूल गई है कि गाँव की माताओं,बहनों और बुजुर्ग माताओं और पुरुषों को नोटबंदी में कितना दर्द सहना पड़ा था जैसे उनके पास कालाधन छुपा हुआ हो।देश के बाहर से कालाधन तो मोदी जी ला नही सके और इसका नुक़सान और परेशानी देश के बुजुर्गों को भी सहना पड़ा था। ये कहना है कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, आज कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, रायपुर में झमाझम बरसे बदरा

 

शैलेश पांडेय ने कहा कि नोटबंदी से विरासत से जमा पूँजी भी मोदी जी की तानाशाही सरकार ने शून्य कर दी थी। मोदी जी देश की गरीब जनता की विरासत में जो नोटबंदी के समय डाका डाला था ये देश कभी नहीं भूलेगा।

 

उन्होने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को भी नोट बदलने के लिए लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ा था,इसका दर्द मोदी जी शायद नहीं महसूस कर सकते है।आज बीजेपी अहंकार वश जो चारसो पार का नारा दे रही है इसका जवाब जनता ज़रूर देगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment