राधिका ने किया रिजाइन…’हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।’.. ये कहकर राधिका खेरा ने दे दिया कांग्रेस से इस्तीफा..कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
पूरे देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी में मुखरता से पार्टी के लिए अपनी बात रखने वाली राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।
अपने एक मीडिया अकाउंट में बाकायदा राधिका खेरा ने अपना लेटर भी साझा किया है। नाराजगी भरे लहजे में राधिका खेरा ने इस्तीफा देते हुए लिखा है-‘आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।
हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।
गौरतलब है कि हाल फिलहाल में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित तौर पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के एक व्यक्ति के साथ राधिका का विवाद हुआ था। जिसके बाद उनका वीडियो भारतीय जनता पार्टी ने साझा भी किया था। ऐसे में इस्तीफा देने की वजह इसी को मानी जा रही है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com