MP: मतदान के 1.5 महीने बाद भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं, 18 उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी

भोपाल
प्रदेश में युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया डेढ़ माह पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। संगठन ने 16 लाख से अधिक सदस्य बनाए थे, जिन्होंने एक साथ छह पदों के लिए ऑनलाइन मतदान किया था। अब माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। साथ ही प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष व महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष भी नियुक्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  पर्यावरण संग तालमेल से विकास: CM ने शुरू की समन्वय प्रशिक्षण कार्यशाला

झाबुआ से विधायक डा. विक्रांत भूरिया को पद से हटाने के बाद संगठन ने मितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था और लगभग एक वर्ष बाद चुनाव घोषित कर दिए गए। 20 जून से 19 जुलाई तक सदस्यता अभियान चला। जो भी सदस्य बना, उसने एक साथ छह पदों के लिए मतदान किया। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई।
 
18 लोगों ने पेश की दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया सहित 18 ने दावेदारी की। प्रदेश महासचिव पद के लिए 182 दावेदार सामने आए। इसी तरह जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लाक और विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें :  बड़ी सफलता: डॉक्टरों की टीम ने मरीज के पेट से 10.6 किलो वजनी ट्यूमर निकालने में सफलता प्राप्त की

अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है घोषणा
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सदस्यों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जो भी अपात्र पाया जाएगा, उसकी सदस्यता निरस्त कर दी जाएगी और उसके वोट का भी कोई महत्व नहीं रहेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में परिणाम आने की पूरी संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment