ED का बड़ा वार: सत्येंद्र जैन की ₹7.44 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

नई दिल्ली 
जाँच के परिणामस्वरूप, ईडी ने 31 मार्च 2022 को सत्येंद्र कुमार जैन के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था और 27 जुलाई 2022 को अभियोजन शिकायत (पीसी) दर्ज की थी। माननीय न्यायालय ने 29 जुलाई 2022 को पीसी का संज्ञान लिया।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कथित रूप से उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों से जुड़ी 7.44 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई 15 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है।

ये भी पढ़ें :  Air India ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं, अमेरिका में 'विंटर स्टॉर्म' का अलर्ट

ईडी ने 24 अगस्त को सीबीआई के मामले से सत्येंद्र कुमार जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि सत्येंद्र कुमार जैन ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में रहते हुए 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2018 को सत्येंद्र कुमार जैन, पूनम जैन और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

ये भी पढ़ें :  सीएम ममता का रोजगारशील ऐलान: प्रवासी श्रमिकों को महीने 5000 रुपये तक सहायता

जांच के बाद, ईडी ने 31 मार्च 2022 को सत्येंद्र कुमार जैन के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया और 27 जुलाई 2022 को अभियोजन शिकायत (पीसी) दर्ज की थी। कोर्ट ने 29 जुलाई 2022 को पीसी का संज्ञान लिया।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा, कल से लू चलेगी, पानी भी गिरेगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment