Breaking
20 Nov 2026, Fri

यूपी के स्कूलों में हर महीने पहुंचेंगे युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी, छात्रों से करेंगे संवाद

 लखनऊ
 युवाओं को सही दिशा देने और उनके भीतर भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ाने के लिए अब जिलों में तैनात युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर महीने स्कूलों में पहुंचेंगे। वे कम से कम एक इंटरमीडिएट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करेंगे और उन्हें करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और जीवन की चुनौतियों से निपटने के तरीके बताएंगे।

दिल्ली में हाल के दिनों में युवाओं और जेन-जी से जुड़े आंदोलनों के बीच प्रदेश सरकार की इस पहल को विद्यार्थियों के साथ संवाद बढ़ाकर उन्हें सकारात्मक सोच और रचनात्मक दिशा देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  गंगा के ऊपर आज फिर गूंजेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित होगी काशी

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। अब अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी जिलाधिकारियों को कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित कराने को कहा है। कार्यक्रम में अधिकारी विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे और प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।

लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए किया जाएगा प्रेरित
छात्र करियर चयन, पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने सवाल खुलकर पूछ सकेंगे। इससे स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर की वास्तविक तस्वीर समझने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  नोएडा में आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए स्पेशल कैंप, सरकार ने दिया बड़ा मौका

संवाद में जीवन का लक्ष्य तय करने, प्रभावी अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन और आत्मानुशासन जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। अधिकारी यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, एसएससी, एनडीए, आईआईटी-जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताएंगे। इसके साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता और व्यापार प्रबंधन से जुड़े विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।

साथ ही साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों को भी संवाद का हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों के अनुभवों के जरिये छात्रों को दबाव और असफलता से निपटने तथा लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  UP के गोरखपुर में तीन बाइक सवारों के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत, 2 जख्मी

जिलाधिकारी अपने जिले के लिए हर महीने कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि युवा अधिकारी इसमें सक्रिय रूप से भाग लें। प्रत्येक माह की पांच तारीख तक माध्यमिक शिक्षा विभाग को पिछले महीने आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसमें विद्यालय का नाम, संवाद में शामिल अधिकारी, चर्चा का विषय और विद्यार्थियों के सुझाव दर्ज किए जाएंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *