Breaking
18 Nov 2026, Wed

नोएडा में आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए स्पेशल कैंप, सरकार ने दिया बड़ा मौका

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में आयुष्मान भारत योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है. 25 दिसंबर 2025 तक जिले में चलने वाले इस विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कई जगहों पर कैंप लगाए जा रहे हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवार योजना से जुड़ सकें. एक महीने के विशेष अभियान में शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोग मौके पर ही अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं.

जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में करीब 80 सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, जिसमें इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. आप अस्पतालों में जाकर भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. वर्तमान में जिले के 1,83,060 नागरिक इस योजना के अंतर्गत हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज का लाभ ले रहे हैं. शासन का लक्ष्य है कि गौतम बुद्ध नगर में कुल 2,96,802 आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तेजी से अभियान चला रहा है.

ये भी पढ़ें :  क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

कहां-कहां लग रहे हैं स्पेशल कैंप?
नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव सारस्वत ने बताया कि 25 नवंबर से शुरू हुए इस एक महीने के अभियान में जिला अस्पताल, सेक्टर 30 सभी CHC और PHC केंद्र, जनसेवा केंद्र (CSC), पंचायत भवन, प्राइवेट हॉस्पिटल में कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंप में लोग अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में नकली दवा नेटवर्क का बड़ा खुलासा, कई जिलों तक फैली जांच

5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
डॉक्टर सारस्वत के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थी को बड़े ऑपरेशन, गंभीर बीमारियां, दुर्घटना उपचार, ICU, कैंसर जैसी खर्चीली बीमारी का इलाज पूरी तरह कैशलेस और मुफ्त मिलता है. यह सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध है. डॉक्टर सारस्वत ने कहा जो भी परिवार पात्र हैं और अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं. वह 25 दिसंबर से पहले स्पेशल कैंप में जाकर अपना कार्ड जरूर बनवा लें.

ये भी पढ़ें :  गंगा एक्सप्रेसवे के अलावा, यूपी में बन रहे हैं 10 और सुपर हाईवे, जुड़ेंगे विंध्य, चित्रकूट और नोएडा

इसके साथ ही कहा कि अगर किसी को इलाज में कोई दिक्कत आ रही हो तो वह सीधे हमसे संपर्क कर सकता है. यह विशेष अभियान उन गरीब, कमजोर और वंचित परिवारों के लिए राहत है, जो इलाज का भारी खर्च नहीं उठा पाते. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक चल रहे इस अभियान के बाद लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाएगा. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *