Breaking
17 Nov 2026, Tue

दीपावली के बाद बांधवगढ़ में उमड़े पर्यटक, 7 दिन में 7,692 ने की सफारी

देशी के साथ विदेशी पर्यटकों में भी दिखा उत्साह, कोर और बफर दोनों क्षेत्रों में बढ़ा पर्यटन

भोपाल
दीपावली के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आमद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध इस राष्ट्रीय उद्यान में 9 से 15 नवंबर के बीच 7,692 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान 1,513 से अधिक सफारी वाहनों से पर्यटकों ने जंगल की सैर की। इनमें 7,006 भारतीय और 686 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटकों की यह संख्या बांधवगढ़ की देश-विदेश में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें :  आंबेडकर जयंती पर 13 से 19 अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, विकास कार्यों का करेगी हिसाब

सप्ताहभर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही बनी रही। 12 नवंबर को सर्वाधिक 1,276 पर्यटकों ने जंगल सफारी की, जबकि 10 नवंबर को 1,268 पर्यटक बांधवगढ़ पहुंचे। खास बात यह रही कि पर्यटकों ने कोर क्षेत्र के साथ-साथ बफर क्षेत्रों में भी विशेष रुचि दिखाई। इस अवधि में कोर क्षेत्र में 4,811 और बफर क्षेत्र में 2,881 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र ताला और मगधी रहे। विदेशी पर्यटकों में भी मगधी जोन का विशेष आकर्षण रहा, जहां 235 विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें :  विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करवाना आसान, सरल संयोजन पोर्टल पर घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन

बांधवगढ़ में बढ़ती पर्यटक संख्या वन्यजीव पर्यटन के विस्तार के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी उत्साहजनक है। पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय गाइड, सफारी वाहन चालकों, होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे संचालकों को लाभ मिल रहा है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं। बफर क्षेत्रों में बढ़ती पर्यटक गतिविधियां इन क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं को भी नई पहचान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें :  इजरायली आयरन डोम ने हवा में ही नष्ट कर दिया लेकिन अब हिज्बुल्लाह ने उसकी काट निकाल ली

टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बेहतर वन्यजीव प्रबंधन, सुव्यवस्थित सफारी व्यवस्था और स्थानीय समुदायों के सहयोग का परिणाम बताया है। प्रबंधन ने पर्यटकों से जंगल भ्रमण के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, वन्यजीवों को परेशान न करने, निर्धारित मार्गों पर ही सफारी करने तथा प्लास्टिक और अन्य कचरा जंगल में नहीं फैलाने की अपील की है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *