Breaking
17 Nov 2026, Tue

नीमच-मंदसौर क्षेत्र को मिलेगी औद्योगिक पार्क की बड़ी सौगात, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनासा में 272 करोड़ के 111 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण
गांधीसागर बांध में बन रही बिजली से 20 गुना अधिक होगी पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट की क्षमता
चीतों का नया घर बन गया है गांधीसागर, वन्यजीव पर्यटन को मिल रही रफ्तार
अगले दो साल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की 15 हजार से अधिक बसें होंगी संचालित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अल्पवृष्टि प्रभावित फसलों के सर्वे और मुआवजा वितरण के दिए

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच-मंदसौर जिले के गांधीसागर में हाइड्रो पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के शुभारंभ से मध्यप्रदेश को बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। यह पूरे एशिया महाद्वीप में अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी परियोजना है। इससे गांधीसागर बांध में वर्तमान में बन रही बिजली से बीस गुना अधिक विद्युत उत्पादन होगा। इस परियोजना से 2,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के निवेश से तैयार हुई इस पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर-नीमच क्षेत्र को एक इंडस्ट्रियल पार्क की बड़ी सौगात भी मिलने जा रही है। राज्य सरकार बुधवार को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नीमच जिले के मनासा में 272 करोड़ रुपए की लागत के 111 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर नीमच जिलेवासियों को दीपावली की सौगात दी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें :  SECL गेवरा खदान को बड़ी सौगात, देश की पहली 21 क्यूबिक मीटर इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शावेल मशीन मिली

पीक आवर्स में बिजली की मांग को पूरा करेगी पम्प्ड स्टोरेज परियोजना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मंदसौर और नीमच जिले के गांधीसागर में निर्मित अद्भुत पम्प्ड स्टोरेज परियोजना से डिमांड अधिक होने पर बिजली जल्दी बनेगी। इससे क्षेत्र के उद्योग, व्यापार-व्यवसाय, खेती और अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी और इसका मूल्य भी बहुत कम होगा। पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें दो बड़े वॉटर टैंक तैयार किए गए हैं, जिनमें एक ऊपर और दूसरा थोड़ा नीचे स्थित है। इन दोनों वॉटर टैंक के बीच पानी के ऊपर-नीचे जाने से बिजली उत्पन्न होगी। जब बिजली की मांग अधिक होती है, यानी पीक आवर्स के दौरान, तब ऊपर के टैंक में जमा पानी को तेजी से नीचे लाकर टरबाइन के जरिए बिजली बनाई जाएगी। इससे राज्य को पीक आवर्स में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और मध्यप्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में दीपोत्सव की तैयारी, शिप्रा घाटों पर जलेंगे 35 लाख दीपक; 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

प्रदेश में चीतों का नया घर बना गांधीसागर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधीसागर प्रदेश में चीतों का नया घर बन गया है। इससे राज्य के वन एवं वन्यजीव पर्यटन को नई गति मिली है। गांधीसागर बांध में केज कल्चर तकनीक से मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया गया है। इससे हमारे मछुआरे भाई-बहनों की समृद्धि का मार्ग खुला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आमजनों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की है, जिससे गांव-गांव तक ग्रामीण आबादी को बड़ा लाभ होगा। राज्य सरकार ने अगले दो साल में 15 हजार से अधिक नई बसें चलाने की योजना बनाई है। बहुत जल्द नीमच और मंदसौर जिले को हवाई सेवा से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीमच जिले से समग्र विकास के लिए सभी जरूरी कार्यों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच जिले में इस साल बारिश सामान्य से थोड़ी कम हुई है। किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सदैव हमारे अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने नीमच कलेक्टर को फसलों का सर्वे कराने और किसानों को समुचित मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  LSG की लगातार हार, कप्तानी पर उठने लगे बड़े सवाल

कार्यक्रम को मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव सिंह मारू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री सज्जन सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *