Breaking
17 Nov 2026, Tue

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: रीना बाबा साहेब कंगाले

रायपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान पूरी गति से संचालित हो रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से शुरू हुए इस महाभियान के तहत प्रदेश के लगभग 28 लाख पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा और खरीदी व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इस तरह प्रदेश में लगभग 3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सचिव  रीनाबाबा साहेब कंगाले ने आज रायपुर जिले के अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धान तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपार्जन केंद्रों में पहुंचे किसानों से सीधे चर्चा कर धान विक्रय, टोकन व्यवस्था और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 कंगाले ने कंप्यूटर कक्ष में बैठकर किसानों के रकबा पंजीयन और ऑनलाइन टोकन जारी करने की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र किसान से उसका धान सहजता और सुव्यवस्थित तरीके से खरीदना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  किसानों को 1508 करोड़ रुपए किए भुगतान, समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी

कम धान उत्पादन करने वाले किसानों को भी मिलेगा पूरा लाभ

खाद्य सचिव  कंगाले ने किसानों को राज्य सरकार के किसान हितैषी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत यदि कोई किसान एक एकड़ में 10 से 15 क्विंटल धान का ही उत्पादन करता है और उतनी ही मात्रा में धान का विक्रय करता है, तब भी उसे कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि देय होगी। उन्होंने अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रत्येक किसान तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना का पूरा लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-सूरजपुर के केंद्र में आज से बंद होगी धान खरीदी, समिति प्रबंधक ने उठाव में देरी को बताया मुख्य वजह

उन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान की विभिन्न किस्मों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए मोटा, पतला, महामाया और सुगंधित धान के अलग-अलग स्टेक तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी किसान को रकबा पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि या परेशानी आ रही है, तो नियमानुसार उसका निराकरण एवं आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे।

*किसानों ने कहा- अब उत्पादन के अनुरूप बेच सकेंगे धान

पचेड़ा सहकारी समिति में निरीक्षण के दौरान खाद्य सचिव  कंगाले ने किसानों से चर्चा की। इस दौरान थनौद निवासी किसान परसराम साहू ने बताया कि उनके पास 3.80 एकड़ कृषि भूमि है और आज उन्होंने 100 कट्टा धान का विक्रय किया है। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब कम उत्पादन होने पर किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान जुटाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। किसान अपनी वास्तविक उपज के अनुरूप सहजता से धान बेच सकेंगे। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर के स्कूल में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश, कारण की तलाश में जुटी पुलिस

इस मौके पर खाद्य विभाग के उप सचिव विभोर अग्रवाल, रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा सहित समिति के अधिकारी-कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ और 16 नवंबर को बिलासपुर जिले के सेंदरी से किया है। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *