Breaking
17 Nov 2026, Tue

नौ साल बाद खुलेगा श्रीरामराजा मंदिर के कोष का हिसाब, अब होगा खजाने का सत्यापन

 निवाड़ी

 ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का कोष प्रशासनिक जांच और राजनीतिक सवालों के केंद्र में है। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए आभूषणों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का वर्ष 2017 के बाद अब भौतिक सत्यापन होने जा रहा है।

कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष जमुना भिड़े ने इसके लिए जिला पंचायत निवाड़ी के सीईओ रोहन सक्सेना की अध्यक्षता में छह सदस्यीय दल गठित किया है, परंतु इससे पहले दो नवंबर को बिना जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए कोष का कक्ष खोलने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बिना सूचना कोष कक्ष खोलने पर उठे सवाल

सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक अनिल जैन ने भी सूचना नहीं मिलने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान 26 नवंबर को ओरछा पहुंचकर हिसाब मांगने की घोषणा की है। इससे भी मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। बता दें कि प्रशासनिक नियमों के अनुसार, मंदिर कोष के भौतिक सत्यापन के लिए कोई निश्चित या अनिवार्य कार्यकाल तय नहीं है। यह प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार की जाने वाली प्रक्रिया है।
2017 के बाद फिर होगा सत्यापन

ये भी पढ़ें :  श्रीअन्न के रकबे में 3 साल में हुई दोगुना वृद्धि, राज्य सरकार कर रही है अभूतपूर्व प्रयास

वर्ष 2017 में हुए अंतिम सत्यापन में सभी बहुमूल्य सामग्रियों को डबल लाक में सुरक्षित रख दिया था। अब फिर नई सामग्री का अलग से प्रमाणिक रिकार्ड तैयार करने और उसका दान पंजी व उपलब्ध अभिलेखों से मिलान कराने की कवायद शुरू की गई है। वर्ष 2017 में भौतिक सत्यापन के दौरान कोष में कितने नग आभूषण या सोना-चांदी मिला था, इसका ब्यौरा सुरक्षा कारणों के चलते सार्वजनिक नहीं किया गया।
पूर्व की वित्तीय अनियमितता का मामला भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रदेश में ई-ऑफिस लागू करने वाली पहली कंपनी

कोष के सत्यापन के बीच मंदिर में पूर्व में वित्तीय अनियमितताओं का मामला भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, 31 अक्टूबर 2019 की आडिट रिपोर्ट में वर्ष 2015 से 2019 के बीच 20 लाख 55 हजार 737 रुपये के गबन की बात सामने आई थी। इससे पहले जांच के बाद 10 सितंबर 2017 को मुकदमा दर्ज हुआ था। लोकायुक्त से क्लीन चिट मिलने और नौ साल तक जांच पूरी न होने के कारण 15 जून 2026 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने तत्कालीन लिपिक मुन्नालाल तिवारी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त कर दी थी, पुलिस ने अब इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की है।

ये भी पढ़ें :  चार विश्वविद्यालयों के भवन निर्माण सहित पूंजीगत परियोजना के लिए 495 करोड़ रुपए की स्वीकृति

2017 के सत्यापन में दर्ज की गई सभी सामग्री की विस्तृत सूची मंदिर की आधिकारिक दान पंजी और जिला कोषालय के अभिलेखों में पूरी तरह सुरक्षित दर्ज है और वह सारा कोष डबल लाक में सुरक्षित रखा गया है। वर्तमान में गठित छह सदस्यीय दल केवल 2017 के बाद अर्पित की गई नई सामग्रियों का मिलान और पंजीयन करने जा रहा है। दो नवंबर को कक्ष केवल सत्यापन की तैयारियों के निरीक्षण के लिए खोला था। इसकी वीडियोग्राफी और पंचनामा भी है।

    -जमुना भिड़े, कलेक्टर, निवाड़ी

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *