मथुरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित 'गो ग्राम' पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी निर्धारित बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है।
गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया। वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। योगी सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है, जिसकी स्पष्ट झलक इस गोपाष्टमी महोत्सव में भी देखने को मिली।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com