Breaking
18 Nov 2026, Wed

MP में राशन वितरण व्यवस्था बदलेगी, टेक होम राशन के लिए लागू होगा नया सिस्टम

भोपाल

छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरवय बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन की नई व्यवस्था नए साल में लागू होगी। आजीविका मिशन में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संयंत्रों का संचालन बंद करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से अभी आपूर्ति कराई जा रही है।

यह काम अब निजी आपूर्तिकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर के दस्तावेज तैयार हो गए हैं। दिसंबर में टेंडर करके आपूर्तिकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें :  रविंद्र भवन भोपाल में घटित तथाकथित रेप की घटना में नया खुलासा

गड़बड़ी और विलंब के कारण बंद हुए थे 102 करोड़ के संयंत्र

प्रदेश में टेक होम राशन की आपूर्ति का काम निजी एजेंसियों से लेकर आजीविका मिशन में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों को दिया था। पोषाहार तैयार करने के लिए सरकार ने 102 करोड़ रुपये लगाकर देवास, धार, सागर, मंडला, शिवपुरी, रीवा और नर्मदापुरम में संयंत्र लगाए थे, लेकिन गड़बड़ी और आपूर्ति में विलंब के कारण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सहमति से आपूर्ति का पूरा काम फिर से महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दिया गया।

ये भी पढ़ें :  राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त एक्शन, दो दुकानों की मान्यता रद्द, एक पर जुर्माना

संयंत्रों के बंद होने से पोषाहार की आपूर्ति गड़बड़ाई तो मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से दलिया और खिचड़ी के पैकेट तैयार कराए जाने लगे।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी वर्तमान व्यवस्था

उधर, स्थायी व्यवस्था के लिए तय किया गया है कि जब तक भारत सरकार पोषाहार की राशि में वृद्धि नहीं करती है तब तक कम अवधि के टेंडर करके आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव जीवी रश्मि का कहना है कि टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी हो चुकी है। कोई भी एजेंसी इसमें भागीदारी कर सकेगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे

चूंकि, टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने में डेढ़-दो माह का समय लगता है, इसलिए तब तक स्व-सहायता समूहों से आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *