मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त
धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश से अवैध रूप से परिवहन कर लाया जा रहा 75 बोरी धान वाहन सहित जब्त किया है। टीम ने धान के परिवहन से संबंधित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की।
धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर मती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम द्वारा अवैध परिवहन और भंडारण पर नजर रखी जा रही है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर समर्थन मूल्य पर खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं खपाने के विरुद्ध जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसानों के हित में बनी रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com