Breaking
19 Nov 2026, Thu

बाल विवाह उन्मूलन और ऑनलाइन बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए बनेगी प्रभावी रणनीति

भोपाल
मध्यप्रदेश में बाल विवाह के पूर्ण उन्मूलन और डिजिटल माध्यमों से बच्चों के यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 19 नवंबर 2026 को भोपाल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में होगा। इस महत्वपूर्ण परामर्श में न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस एवं बाल संरक्षण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा संबंधित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करेंगे।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने बताया कि बाल विवाह और ऑनलाइन बाल यौन शोषण बच्चों के सुरक्षित बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए गंभीर चुनौती हैं। इनकी रोकथाम के लिए केवल कानूनी प्रावधान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, समय पर हस्तक्षेप, प्रभावी निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय भी आवश्यक है। राज्य स्तरीय परामर्श का उद्देश्य बाल संरक्षण की मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस सुझाव और अनुशंसाएं तैयार करना है।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद में अंतिम मतदाता सूची जारी, 5.74 लाख वोटर कम हुए

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश में बाल विवाह की वर्तमान स्थिति, जनगणना एवं राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के आंकड़ों, बाल विवाह की रिपोर्टिंग तथा रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे उपायों की समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञ बाल विवाह के सामाजिक कारणों, कानूनी प्रावधानों, संस्थागत जिम्मेदारियों और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगें।

ये भी पढ़ें :  चक्रवाती तूफान 'दाना' मचाएगा प्रदेश में भी तबाही! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

द्वितीय सत्र में बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (CSEAM) की रोकथाम पर विशेष मंथन होगा। इसमें डिजिटल माध्यमों से बच्चों के शोषण से संबंधित सामग्री की पहचान, रिपोर्टिंग, साइबर अपराधों की जांच, कानून-प्रवर्तन तंत्र को मजबूत बनाने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, साइबर एजेंसियों और बाल संरक्षण संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  बीजेपी की 54 सीटों पर चौंकाने की तैयारी, क्या है महाराष्ट्र में हरियाणा वाला गेम

परामर्श में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखेंगे। विभिन्न सत्रों में बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मानव अधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष तथा महिला एवं बाल विकास, लोक शिक्षण, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, दिव्यांगजन कल्याण, तकनीकी एवं कौशल विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। राज्य साइबर मुख्यालय और सामुदायिक पुलिसिंग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *