Breaking
17 Nov 2026, Tue

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, एकता, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :  प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री साय करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन में कबड्डी, खो-खो, दौड़, रस्साकसी, फुटबॉल और तीरंदाजी सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर में बस्तर ओलंपिक में जुटे अंदरूनी क्षेत्रों के युवा, खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *