Breaking
18 Nov 2026, Wed

गुजरात की जीत का जश्न… पर विराट कोहली नदारद! बार-बार बुलावा भेजा गया, फिर भी नहीं पहुंचे

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका जब से भारत के दौरे पर आई है, इंडियन ड्रेसिंग रूम में जश्न की जगह लटके और बुझे चेहरों ने ले ली थी। घर में ही दोनों टेस्ट में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन ओडीआई सीरीज शुरू होते ही जैसे वक्त बदल गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल की शानदार पारियों और उसके बाद कुलदीप यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी। लंबे वक्त बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का संयोग बना लेकिन लगता है कि अंदरखाने माहौल तनावपूर्ण है।

टीम इंडिया की जीत के बाद होटल में जश्न मन रहा था। कप्तान केएल राहुल केट काट रहे थे। तमाम खिलाड़ी जुटे हुए थे। तभी विराट कोहली खुद में मगन वहां से गुजरते हैं और जश्न में शामिल नहीं होते। बार-बार उन्हें पुकारा भी गया लेकिन वह अनसुना करके चल दिए। उधर मैच के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में बातचीत के विजुअल भी वायरल हैं। सवाल उठ रहा कि इंडियन ड्रेसिंग रूम में सब ठीक तो है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी फैन मैच के दौरान भारत की नीली जर्सी पहन रहा है वीडियो वायरल, पाक की जिल्लत बर्दाश्त नहीं कर पाया ये फैन

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम अपने होटल लौट आई थी। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे केएल राहुल जीत का जश्न मनाने के लिए केक काट रहे होते हैं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है। जश्न चल रहा है। केक काटने की तैयारी हो रही है। तभी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए विराट कोहली लॉबी में दाखिल होते दिखते हैं। वह केएल राहुल को केक काटते हुए देखते हैं लेकिन वह न रुकते हैं और न जश्न में शामिल होते हैं। वह अपनी ही धुन में मगन उसी चाल से आगे बढ़ जाते हैं जबकि उन्हें बार-बार आवाज दी जाती है- विराट सर, विराट सर। कोहली सीधे एलिवेटर की तरफ बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें :  एमएलसी 2025 : रचिन रविंद्र की तूफानी पारी, वाशिंगटन फ्रीडम ने खोला जीत का खाता

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा में गंभीर चर्चा
इस बीच भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लॉबी एरिया में बैठे हुए कुछ गहन चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों ड्रेसिंग रूम में भारत की जीत के बाद बातचीत करते दिख रहे थे और उसमें बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर एक और क्लिप वायरल है। भारत की जीत के बाद का क्लिप है। विराट कोहली सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं। कांच के उस पार गौतम गंभीर दिख रहे हैं लेकिन उनके नजदीक जान पर कोहली अपने मोबाइल फोन में व्यस्त हो जाते हैं। गंभीर उन्हें देख रहे होते हैं लेकिन ऐसा लग रहा कि किंग कोहली उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करके आगे बढ़ जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए दिल्ली-कोलकाता की बड़ी भिड़ंत

विराट कोहली-रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच सब ठीक नहीं?
सोशल मीडिया पर ये क्लिप ऐसे वक्त वायरल हो रहे हैं जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि कोहली-रोहित और टीम मैनेजमेंट में सब ठीक नहीं चल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर में बिल्कुल भी बातचीत नहीं होती। इसी तरह विराट कोहली और गौतम गंभीर में भी कोई खास बातचीत नहीं होती। एक कोच और एक पूर्व कप्तान और खिलाड़ी के बीच जैसे बातचीत होनी चाहिए, वैसी तो बिल्कुल नहीं।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे टीम के दोनों दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ गौतम गंभीर के रिश्ते उतने अच्छे नहीं दिख रहे, जितने होने चाहिए। इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई आने वाले दिनों में टीम मैनेजमेंट से बात कर सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *