Breaking
18 Nov 2026, Wed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

रायपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान में किसानों में उमंग, उत्साह और खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की सुविधा, समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप और ग्रामीण क्षेत्रों में नए धान खरीदी केंद्रों की स्थापना जैसी पहल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। अब किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

शासन की इसी किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी किसान मोहम्मद अलीम खान को भी मिल रहा है। उन्होंने ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल 40 किलो धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल से टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान रही और उन्हें इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें :  हीराकुंड बांध के डुबान क्षेत्र में आने वाले छत्तीसगढ़ के गांवों को इस वर्ष नहीं झेलनी पड़ेगी बाढ़ की विपदा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डिजिटल सुविधा से घर बैठे मिला धान बिक्री का टोकन

किसान मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती थी। कई बार टोकन संबंधी कार्यों के लिए खरीदी केंद्र तक जाना पड़ता था। लेकिन अब ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ किए अपने मोबाइल से ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और किसान अपनी खेती-किसानी के अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाते हैं।

कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से दूर हुई वर्षों की परेशानी

ये भी पढ़ें :  जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए धनौली जाना पड़ता था। गांव से दूर खरीदी केंद्र होने के कारण धान का परिवहन करने में अतिरिक्त समय और मेहनत लगती थी। किसानों को अपनी उपज लेकर दूर तक जाना पड़ता था, जिससे कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

अब उनके गांव के नजदीक नवीन धान खरीदी केंद्र कोरजा में शुरू हो जाने से धान विक्रय करना काफी आसान हो गया है। नजदीकी केंद्र की उपलब्धता से किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे धान परिवहन में होने वाली परेशानी कम हुई है और किसानों को अपने आसपास ही उपज बेचने की सुविधा मिल रही है।

किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत

किसान अलीम खान ने कहा कि घर बैठे ऑनलाइन टोकन और गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र की सुविधा किसानों के लिए दोहरी राहत है। एक ओर मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के लिए केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं दूसरी ओर नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान बेचने से लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम हो गई है।

ये भी पढ़ें :  बालोद : जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि शासन की यह व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण किसानों को मिल रहा है।

किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक और बेहतर अधोसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा तथा किसानों के गांवों के नजदीक खरीदी केंद्रों की उपलब्धता इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *