Breaking
18 Nov 2026, Wed

धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चंदन ट्रेडर्स से 153 बोरी अतिरिक्त धान जब्त

रायपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध प्रशासनिक निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बरमकेला विकासखंड के सरिया स्थित चंदन ट्रेडर्स में जांच के दौरान अभिलेखों में दर्ज मात्रा से 153 बोरी अतिरिक्त धान पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की है।

संयुक्त जांच दल ने चंदन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में भंडारित धान की वास्तविक मात्रा का संबंधित स्टॉक पंजी एवं उपलब्ध अभिलेखों से मिलान किया गया। जांच में दर्ज स्टॉक की तुलना में लगभग 153 बोरी धान अतिरिक्त पाया गया। इस अनियमितता पर संयुक्त टीम ने मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अतिरिक्त धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 'BIG BOSS' वॉट्सएप ग्रुप से रची गई घोटाले की साजिश, ED की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कारोबारी को धान के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं स्टॉक से संबंधित अभिलेखों का नियमित और सही संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि धान के भंडारण एवं परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन,हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

 उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा और उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों, धान भंडारण स्थलों एवं परिवहन गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें धान के स्टॉक और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, ताकि अवैध भंडारण एवं अनियमित कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

ये भी पढ़ें :  दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ नियमित निरीक्षण जारी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर मंडी अधिनियम एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखना है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *