Breaking
18 Nov 2026, Wed

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

रायपुर

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

छत्तीसगढ़ सरकार की इको-टूरिज्म पहल के तहत कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी बरसात के बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए शुरू हो गई है। जंगल सफारी प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद ले रहे हैं।

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित यह जंगल सफारी प्रकृति, रोमांच और स्थानीय विकास का बेहतर संगम बन रही है। इसके माध्यम से भोरमदेव क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिल रही है, वहीं स्थानीय युवाओं, वन प्रबंधन समिति और स्व-सहायता समूहों को रोजगार एवं आमदनी के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

वन मंडलाधिकारी  निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं। सफारी परिसर में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके संचालन से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है। बरसात के बाद जंगल सफारी फिर शुरू होने से पर्यटकों को एक बार फिर भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के बीच रोमांचक अनुभव लेने का अवसर मिला है। 

ये भी पढ़ें :  रायपुर में जल्द दौड़ेंगी 100 ई-बसें, मार्च तक शुरू होगी सेवा

*जंगल सफारी के साथ प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों की पहली पसंद*

    भोरमदेव जंगल सफारी के साथ यहां स्थित प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। जंगल सफारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक उद्यान का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। इससे भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

*36 किलोमीटर के सफर में वन्यजीवों और पक्षियों का दीदार*

करीब 36 किलोमीटर लंबे जंगल सफारी मार्ग में पर्यटकों को अनेक वन्यजीवों और पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है। सफारी के दौरान भारतीय गौर, भालू, नीलगाय, सांभर, कोटरी (बार्किंग डियर), बाघ के पदचिह्न (टाइगर पगमार्क), जंगली मुर्गा, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर वातावरण पर्यटकों की जंगल यात्रा को रोमांचक और यादगार बनाता है।

ये भी पढ़ें :  साल भर पहले बने दुकानों का जल्द करें आवंटन, व्यापारियों की प्रशासन को चेतावनी

*भोरमदेव जंगल सफारी के लिए अब घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग*

भोरमदेव जंगल सफारी का रोमांच लेने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जंगल सफारी की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटकों को आधिकारिक वेबसाइट  bhoramdevwls.com पर जाना होगा, जहां ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटक प्रकृति के बीच रोमांचक सफर का आनंद ले सकते हैं। पर्यटक अपनी सुविधानुसार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पर्यटकों को बुकिंग के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और वे पहले से अपनी सफारी की योजना बना सकेंगे।                                                
                                                                                                                                                                                     *इको-टूरिज्म के क्षेत्र में भोरमदेव की बढ़ती पहचान*

ये भी पढ़ें :  ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत 21 स्कूलों में पहुंचे 42 न्यायाधीश, बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

वन मंडलाधिकारी ने बताया कि लगभग 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भोरमदेव अभयारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में स्थित है, जहां से पर्यटक अपनी जंगल यात्रा प्रारंभ करते हैं। इस सफारी के माध्यम से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के समृद्ध वन, वन्यजीव, जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *