Breaking
17 Nov 2026, Tue

कुलपति डॉ. चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आम के उन्नत किस्मों का रोपण

रायपुर

कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मार्गदर्शन में उच्च सघनता बागवानी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत आज विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों का रोपण किया गया। कुलपति डॉ. चंदेल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम की ‘‘अर्का उदय’’ एवं ‘‘अर्का सुप्रभात’’ जैसी उन्नत किस्मों का सघन रोपण किया गया। उच्च सघनता बागवानी योजना के तहत विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में दो एकड़ क्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों के दो सौ से भी अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। यहां के पौधों के बीच में अदरक, जिमीकंद आदि अन्तरर्वती फसलें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर डा. चंदेल ने फल विज्ञान विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों का जायजा भी लिया।

ये भी पढ़ें :  76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

उच्च सघनता रोपण प्रणाली आम की वैज्ञानिक बागवानी की एक महत्वपूर्ण तकनीक है।  परंपरागत आम बागों में सामान्यतः 10 × 10 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाते हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर पौधों की संख्या सीमित रहती है। इसके विपरीत उच्च सघनता प्रणाली में 5 × 5 मीटर दूरी पर लगभग 400 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जा सकते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य सीमित भूमि में अधिक पौधे लगाकर उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है। 

ये भी पढ़ें :  बस्तर में ₹57.71 करोड़ की पेयजल परियोजना, घर-घर पहुंचेगा ज्यादा पानी

फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम साहू ने बताया कि उच्च सघनता आम बाग की स्थापना के लिए अच्छी जल निकास वाली उपजाऊ भूमि का चयन करना चाहिए। स्वस्थ एवं प्रमाणित कलमी पौधों का रोपण वर्षा ऋतु में करना उपयुक्त रहता है। पौधों की नियमित सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ समय-समय पर प्रशिक्षण एवं छंटाई करना आवश्यक है। छंटाई से पौधों की ऊंचाई एवं फैलाव नियंत्रित रहता है तथा सूर्य का प्रकाश और हवा पौधों के अंदर तक पहुंच पाते हैं। इस प्रणाली में पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखना, अनावश्यक शाखाओं को हटाना तथा छत्र प्रबंधन करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे बाग में प्रकाश एवं वायु संचार बेहतर होता है और पौधों के बीच प्रतिस्पर्धा कम करने में सहायता मिलती है। उच्च सघनता बागवानी किसानों के लिए आधुनिक फल उत्पादन की एक उपयोगी संभावना प्रस्तुत करती है। वैज्ञानिक ढंग से किस्मों का चयन, उचित रोपण दूरी, नियमित छंटाई एवं उन्नत बाग प्रबंधन अपनाकर आम उत्पादन को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी है जो सीमित भूमि में व्यावसायिक फल उत्पादन करना चाहते हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *