भोपाल में एक अक्टूबर को महानवमी पर हो सकती है सरकारी छुट्टी, कलेक्टर ने भेजा प्रस्ताव

भोपाल
 जहां छुट्टियों की बात आती है सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों की बांछे खिल जाती हैं। अब एक और निर्णय इनकी खुशी का कारण बनने जा रहा है। भोपाल जिले में 1 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश (लोकल हॉली-डे) हो सकता है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अवकाश के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद 30 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को छुट्टी का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में अवकाश की तारीख बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर

27 अगस्त को भी प्रस्तावित था स्थानीय अवकाश
आपको बता दें कि 27 अगस्त को भोपाल के लिए स्थानीय अवकाश प्रस्तावित था। इस दिन गणेश चतुर्थी के चलते छुट्‌टी घोषित की गई थी, लेकिन सरकार ने पूरे प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। इस तरह भोपाल के हिस्से में एक स्थानीय अवकाश बच गया।

4 अवकाश की व्यवस्था
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल जिले में पूरे वर्ष भर में कुल 4 स्थानीय अवकाश होते हैं। अभी तक इस साल मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, रंगपंचमी पर 19 मार्च, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। अब कलेक्टर द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, 27 अगस्त के स्थान पर महानवमी यानी 1 अक्टूबर, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

बंद रहेंगे बड़े-बड़े कार्यालय
1 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहा तो सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दिन संपत्तियों की रजिस्ट्री भी नहीं हो पाएगी परी बाजार और आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस भी बंद रहेंगे। स्थानीय अवकाश का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलता। इसलिए केंद्रीय दफ्तर खुले रहेंगे और अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा नहीं मिलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment