Breaking
17 Nov 2026, Tue

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन बना निवेशकों और उद्यमियों के आकर्षण का केंद्र

यूपीआईटीएस 2025

सीएम युवा पवेलियन युवाओं के लिए बना व्यावहारिक बिज़नेस सीखने का मंच

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 में इन्वेस्ट यूपी पवेलियन व्यापारिक संवाद और निवेश की संभावनाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यह पवेलियन निवेशकों, उद्यमियों और एमएसएमई प्रतिनिधियों को आकर्षित कर रहा है, जो उत्तर प्रदेश में निवेश, क्षेत्रीय नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं, भूमि उपलब्धता और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

राज्य की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी के रूप में, इन्वेस्ट यूपी व्यवसाय स्थापित करने या विस्तार करने के इच्छुक लोगों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इसके संवादात्मक सत्र और सक्रिय सहभागिता राज्य की नवाचार, उद्यमिता और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

ओडीओपी और स्थानीय हस्तशिल्प ने खींचा ध्यान
25–29 सितंबर तक चल रहे इस शो में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) पहल विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मिर्जापुर के कालीन, मुरादाबाद का पीतल, फिरोजाबाद का कांच का समान, कन्नौज का इत्र और बनारस की साड़ी जैसी उत्कृष्टता वाले उत्पाद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों की यह झलक न सिर्फ उनकी कला और कौशल को प्रदर्शित करती है, बल्कि उद्यमियों और निवेशकों के लिए व्यावसायिक अवसर भी खोलती है।

ये भी पढ़ें :  UP PET 2026: 35 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

सीएम युवा पवेलियन: युवाओं के लिए लॉन्चपैड
सीएम युवा पवेलियन ने युवाओं के लिए व्यावहारिक बिज़नेस मॉडल, मेंटरशिप, फंडिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें प्रेरित किया। यह पवेलियन युवा उद्यमियों के लिए सीखने और नेटवर्किंग का मंच बनता जा रहा है, जो उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा और साधन प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार रात्रि चौपाल, नुक्कड़ नाटक और एमडीए यात्रा से फालेरिया काे दे रही मात

UPITS 2025 के तीसरे संस्करण ने राज्य की औद्योगिक, सांस्कृतिक और उद्यमशीलता शक्ति को प्रदर्शित करते हुए यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश निवेशकों, युवा उद्यमियों और वैश्विक कारोबारियों के लिए तेजी से विकसित हो रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *