Breaking
16 Nov 2026, Mon

SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन

 नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं, वे बिना किसी डर के फॉर्म-6 भरकर दोबारा वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि सिर्फ इस वजह से किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा कि उसका नाम पहले की वोटर लिस्ट में दर्ज था, लेकिन SIR के दौरान जारी ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं आया। 

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि इस स्पष्टीकरण को स्थानीय भाषाओं में भी बड़े स्तर पर प्रचारित करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) से कहा गया है. आयोग के मुताबिक, कुछ लोगों को आशंका थी कि पहले से वोटर रहे व्यक्ति का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं आने के बाद फॉर्म-6 भरने पर जनप्रतिनिधित्व कानून, 1950 की धारा 31 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

ये भी पढ़ें :  संजय झील में सैकड़ों मछलियों की मौत, पानी की आपूर्ति बाधित होने से बिगड़ा हालात

आयोग ने कहा कि ऐसे लोगों पर फॉर्म-6 भरने के लिए मुकदमा नहीं चलाया जाएगा, बशर्ते उनका नाम किसी दूसरी लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में पहले से दर्ज न हो और फॉर्म में दी गई घोषणा कानून के मुताबिक हो। 

छूटे हुए वोटर्स को भी मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका
आयोग ने बताया कि उसने उन वोटर्स को भी दोबारा जोड़ने के लिए कदम उठाए हैं, जिन्हें ASDD यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट श्रेणी में रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे छूटे हुए वोटर्स तक पहुंचने का सुझाव दिया था। 

ये भी पढ़ें :  आतंकियों को ढेर करके अग्निवीर मुरली नाइक ने कर्तव्य की राह पर अपने प्राणों की आहुति दी. गांव में शोक की लहर, मिलेंगे ₹1.65 करोड़!

आयोग ने 6 नवंबर 2026 को SIR वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे. इसके तहत वोटर अपना भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म (Annexure-A) अपने मौजूदा सामान्य निवास क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (AERO) या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को दे सकते हैं। 

जिन वोटर्स ने अपना पता नहीं बदला है, वे पहले फॉर्म जमा नहीं कर पाने की वजह बताते हुए Annexure-B के साथ हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसे खुद या परिवार के किसी सदस्य के जरिए दिया जा सकता है. इसके अलावा ECINET पर ई-साइन के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 

ये भी पढ़ें :  एनएमडीसी ने सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण पर, आधारित भविष्य का संकल्प लेते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

आयोग ने कहा है कि ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिससे सभी योग्य वोटर्स को फाइनल वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का मौका मिले. साथ ही, वोटर लिस्ट में दोहराव से बचने का भी ध्यान रखा जाएगा. आयोग ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया की शुद्धता बनाए रखने के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रहे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *