Breaking
16 Nov 2026, Mon

सर्वोदय विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, कबड्डी-वॉलीबाल से निखरेगा हुनर

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दे रही है। इसी दिशा में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन मुकाबलों के जरिए विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी कबड्डी के दांव और वॉलीबाल के स्मैश से मैदान में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का पहला चरण 18 और 19 नवंबर को जनपद स्तर पर आयोजित होगा, जबकि 26 से 28 नवंबर तक जोन स्तर पर मुकाबले कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलने के साथ खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें :  खेलों के नए केंद्र के रूप में दुनिया के सामने आएगा मेरठ

खेलों से निखरेगा व्यक्तित्व, बढ़ेगा आत्मविश्वास

योगी सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। कबड्डी और वॉलीबाल जैसी टीम आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और टीम भावना विकसित करने में मददगार होंगी। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला फारुख अमन गिरफ्तार

अधिकारियों को सौंपी गई आयोजन की जिम्मेदारी

प्रतियोगिताओं के व्यवस्थित और सफल आयोजन के लिए विभाग ने अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। जनपद स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी और जोन स्तर पर संयुक्त अथवा उप निदेशक समाज कल्याण नोडल अधिकारी होंगे। वहीं, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विजेता खिलाड़ियों का विवरण निदेशालय को भेजा जाएगा

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का विस्तृत विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग की इस पहल से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास भी मजबूत होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *