डिप्टी CM शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, कहा – “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा”

नेहा शर्मा, रायपुर, 08 जुलाई, 2024

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें :  Republic Day : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी। शर्मा ने कहा, “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment