प्रोफेसर मल्होत्रा की सरलता और संगठन कौशल बनी प्रेरणा : विजेंद्र गुप्ता ने दी सराहना

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में उनकी सरलता, संगठन कौशल और मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्री विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज के कल्याण हेतु समर्पित किया। राजनीति के क्षेत्र में उनकी सरलता, संगठन कौशल और मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।” उन्होंने कहा “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें :  खेल हमें जीवन को अनुशासित होकर जीने की प्रेरणा देता है : मंत्री उदय प्रताप सिंह

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष एवं संगठन के आधार स्तंभ प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन को समर्पित किया। उनका सादा, शुचितापूर्ण और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

ये भी पढ़ें :  गुरुग्राम: मकान में आग लगने से 4 लोगों की जल कर मौत

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी एवं जन सेवा में समर्पण की मिसाल रहा, उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।”

ये भी पढ़ें :  सोना-चांदी के दाम में झटका: 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट, चांदी ₹12,000 महंगी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment