MP में नूर मोहम्मद का शातिर खेल: गोलू बनकर किया धोखाधड़ी, दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव

अमझेरा
थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने फर्जी नाम से पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मतांतरण का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अमझेरा बाजार करने आती थी, तभी नानाघाट निवासी नूर मोहम्मद पुत्र शहजाद खान ने अपनी पहचान छिपाकर गोलू नाम से उससे दोस्ती की। कुछ समय बाद आरोपित ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित उसे धमकाता रहा कि यदि उसने बात किसी को बताई तो जान से मार देगा।
 
मतांतरण का बना रहा था दबाव
पीड़िता के अनुसार आरोपित उसे धमकाते हुए कहता था कि तुझे मेरे साथ रहना है तो मेरा धर्म अपनाना होगा। जब युवती को आरोपित की असलियत और उसकी नीयत का पता चला तो उसने अपने स्वजन को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें :  500 करोड़ की लालच और जंगल का खतरा: MP में जज को मिली धमकी

दुष्कर्म करने के बाद बताया अपना धर्म
युवती आरोपित को हिंदू समझ रही थी। 29 सितंबर को आरोपित नूर युवती को बाइक पर बैठाकर बलेड़ी लेकर गया। इसके बाद बस से मांगोद लेकर जाने लगा, लेकिन युवती बस से उतर गई। इसके कुछ समय बाद दोबारा बस में बैठाया और धार आया। यहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेत पर लेकर गया, जहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। जब घर वालों को दुष्कर्म घटना बताने की बात कही, तो आरोपित ने युवती को जान से मारने की धमकी दी औ कहा मेरा नाम गोलू उर्फ नूर मोहम्मद है। अब तुझे मुझसे शादी करके मेरा धर्म अपनाना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस ने युवती को आरोपित के चुंगल से छुड़ाया।

ये भी पढ़ें :  सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊ किए जाएं प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, अपहरण, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपित नूर मोहम्मद उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share

Leave a Comment