पन्ना में सड़क हादसा: दो की मौत, एक करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग पर चक्काजाम

पन्ना
पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत खमरिया मोड पर 2 अक्टूबर को देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह से खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ये भी पढ़ें :  Road Accident in Morena : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, हादसे में तीन सगे भाई-बहन समेत चार की मौत

घटना के बाद राकेश पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 36 वर्ष और पुरुषोत्तम पटेल पिता रामशरण पटेल उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी खमरिया की कटनी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई है। करीब एक दर्जन लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें :  विकसित भारत-जी-राम-जी’ से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : मंत्री उइके

ग्रामीणों की मांग है की मृतकों और घायलों के परिजनों को कम से कम एक करोड रुपए मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही यह भी मांग की है कि ड्राइवर के द्वारा लगातार विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को बेरहमी से कुचले जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

ये भी पढ़ें :  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा निलंबित

दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, वह इसी तरह चक्का जाम कर बैठे रहेंगे। चक्का जाम की जानकारी लगने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Comment