खेलते खेलते घर में रखे महुआ शराब को पी गई मासूम, दर्दनाक मौत..अंबिकापुर की घटना

अंजलि सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 31 जुलाई 2024

 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने घर में रखें शराब को पी लिया इलाज के दौरान उस बच्ची की मौत हो गई ।

पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम त्रिकुंडा का है, जहां रहने वाली सावित्री सोमवार की सुबह घर मे काम कर रही थी और उसकी 3 साल की मासूम बच्ची सरिता घर पर खेल रही थी,जो खेलते खेलते दादी के कमरे में चली गई और माँ के पास आकर बेहोश हो गई थी,जिसके मुह से महुआ शराब की गंध आ रहा था ।

ये भी पढ़ें :  दो दिनों में 4 स्कूली छात्रों ने दी जान: 12वीं के 2, 9वीं-10वीं के 1-1, विशेषज्ञ बोले- अभिभावक बच्चों के ऊपर दबाव न बनाएं, संवाद जरूरी

इधर माँ ने अपनी सास के कमरे में जाकर देखा तो वहां कांच की बोतल और गिलास में महुआ शराब मिलने पर पता चला कि उनकी बेटी सरिता ने गलती से शराब का सेवन कर लिया है,परिजन मासूम को लेकर निजी वाहन से वाड्रफनगर अस्पताल लेकर पहुचे जहा प्राथमिक उपचार के बाद रैफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर लाया गया जहाँ भर्ती कर उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की जांच हेतु मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी में जुट गई है ।

ये भी पढ़ें :  निश्चय कार्यक्रम के तहत रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, पुनर्वास की नई शुरुआत

घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा का है 29 तारीख को 3 वर्षीय सरिता ( मृतिका बच्ची ) अपने घर के बगल वाले कमरे में जाकर महुआ देसी शराब पी ली जैसे ही परिजन को पता चला तुरंत उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां ईलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई हम मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाने में भेज रहे हैं। ऐसा अधिकारियों ने कहा।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment