विराट कोहली ने सिडनी वनडे में बनाया नया रिकॉर्ड, श्रीलंकाई दिग्गज संगकारा को पीछे छोड़ा

सिडनी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी जलवा देखने को मिला है. 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मैच में विराट कोहली ने फिफ्टी जमाई. कोहली ने चार चौके की मदद से 56 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. कोहली के ये वनडे इंटरनेशनल करियर का 75वां अर्धशतक रहा. कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए, वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 121 रन निकले.

ये भी पढ़ें :  अकबर-औरंगजेब का रट्टा मराया, छत्रपति को नहीं पढ़ाया... आकाश के ट्वीट पर बवाल

विराट कोहली ने 54 रन बनाते ही कुमार संगकारा को ओडीआई क्रिकेट में रनों के मामले में पछाड़ दिया. कोहली अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे जयादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं. श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा ने 14234 रन बनाए थे, जिनसे आगे कोहली निकल चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्याद रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. सचिन ने 463 ओडीआई मैचों में 18426 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें :  आरजे महवश चेन्नई के खिलाफ युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब को चीयर्स करती नजर आईं

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (नाबाद 168 रन) की. ये वनडे इंटरनेशनल में दोनों के बीच 19वीं शतकीय पार्टनरशिप रही. देखा जाए तो विराट कोहली 82 मौकों पर वनडे इंटरनेशनल में शतकीय पार्टनरशिप में शामिल रहे हैं. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में रनचेज में 70वीं बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है.

वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन
18426 सचिन तेंदुलकर (452 ​​पारी)
14255 विराट कोहली (293) *
14234 कुमार संगकारा (380)
13704 रिकी पोंटिंग (365)
13430 सनथ जयसूर्या (433)

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की दमदार शुरुआत, हरमनप्रीत की अगुवाई में श्रीलंका पर जीत

सर्वाधिक 100+ साझेदारियों में शामिल (वनडे)
99 सचिन तेंदुलकर
82 विराट कोहली *
72 रिकी पोंटिंग
68 रोहित शर्मा *
67 कुमार संगकारा

वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी
26 सचिन तेंदुलकर & सौरव गांगुली (176 पारी)
20 तिलकरत्ने दिलशान & कुमार संगकारा (108 पारी)
19 रोहित शर्मा & विराट कोहली (101 पारी) *
18 रोहित शर्मा & शिखर धवन (117 पारी)

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment