एमएसएमई के लिये समूह बीमा उत्पाद पर हितधारकों की कार्यशाला संपन्न

भोपाल 
रैम्प यानि राइजिंग एंड एक्सीलीरेटिंग एमएसएमई परफार्रेमेंस के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए समूह बीमा उत्पाद पर कार्यशाला पंचानन भवन भोपाल में हुई। इस कार्यशाला में शासकीय विभागों के प्रतिनिधियों, उद्योग संघों, व्यापारी संघों तथा प्रमुख बीमा कंपनियों की सहभागिता रही।

ये भी पढ़ें :  नवरात्र के दौरान यात्रियों को परेशानी, नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें कैंसल

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खुदरा विक्रेताओं एवं एमएसएमई के लिए एक व्यापक समूह बीमा उत्पाद विकसित करना और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। चर्चा में बीमा कवरेज के महत्व, दावा निपटान की चुनौतियों, किफायती एवं अनुकूलित बीमा उत्पादों की आवश्यकता तथा शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

ये भी पढ़ें :  करैरा में बना 5 लाख स्क्वायर फीट का विशाल पंडाल, शुरु हुई पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा

प्रतिभागियों ने एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार नीतियाँ विकसित करने, बीमा साक्षरता को प्रोत्साहित करने (विशेषकर महिला उद्यमियों और जनजातीय क्षेत्रों में) तथा “इंश्योरेंस फॉर ऑल – विकसित भारत 2047” की दिशा में कार्य करने के सुझाव दिए। कार्यशाला का समापन सामूहिक सहयोग से मध्यप्रदेश में एमएसएमई के लिए सशक्त बीमा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें :  करोड़ो रुपये की ठगी के आरोप में ईओडब्ल्यू ने चिटफंड कंपनी के अधिकारियो के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की

 

Share

Leave a Comment