उदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों की सूझबूझ से बची जानें

उदयपुर

शनिवार सुबह उदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर बड़ा हादसा टल गया। होटल कीर्ति राज के सामने विकेट मोड़ पर पहाड़ से अचानक चट्टान का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। अचानक गिरे मलबे से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। उस वक्त दो कारें वहां से गुजर रही थीं, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी रोक दी। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ये भी पढ़ें :  पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों की मिट्टी कमजोर हो गई है। इसी वजह से चट्टानें खिसकने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसी पहाड़ी पर एक और बड़ा हिस्सा दरक चुका है, जो कभी भी नीचे गिर सकता है।

ये भी पढ़ें :  जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 की धूम, जर्मनी-फ्रांस ने भारतीय वायुसेना की जमकर सराहना की

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मलबा हटाने के कार्य की निगरानी की और वाहनों को सतर्कता से मार्ग पार करने की हिदायत दी। साथ ही गोगुंदा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बारिश के दौरान गति धीमी रखें और पहाड़ी मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें :  अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि अब 30 नवम्बर 2025

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment