भोपाल (ग्रामीण) के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में 24 लाख 9 हजार की छूट

भोपाल (ग्रामीण) के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में 24 लाख 9 हजार की छूट

 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में मिल रही 20 प्रतिशत छूट

प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिली 4 करोड़ 66 लाख 34 हजार रूपये की छूट

भोपाल 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र में 3 लाख 61 हजार 856 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में टाइम ऑफ डे (ToD) छूट का लाभ प्रदान करते हुए अक्टूबर माह में कुल 4 करोड़ 66 लाख 34 हजार की रियायत प्रदान की गई है। इसमें भोपाल ग्रामीण के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को 24 लाख 9 हजार रूपए की दिन के टैरिफ में छूट मिली है। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर टाइम ऑफ डे (ToD) छूट अंतर्गत यह रियायत प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें :  खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  क्षितिज सिंघल ने बताया है कि कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पहल के अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 के दौरान यह छूट प्रदान की गई है। दिन के टैरिफ में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जा रही है। कंपनी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जिसमें घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और निम्न दाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सोलर ऑवर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही दी जा रही है।

ये भी पढ़ें :  डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने सिवनी कलेक्टर-एसपी को दिया नोटिस, शपथ पत्र के साथ एक हफ्ते में मांगा जवाब

 प्रबंध संचालक  सिंघल ने आमजन एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें और स्मार्ट मीटर लगवाने से न घबराएं। स्मार्ट मीटर उनके लिए हर तरह से फायदेमंद है और स्मार्ट मीटर की सटीक रीडिंग और बिलिंग के साथ ही कार्य प्रणाली में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।

स्मार्ट मीटर से ऊर्जा बचत में मिलती है मदद

 स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद मिलती है। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती। ऐप से मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे ऊर्जा की खपत को बेहतर बनाया जा सकता है। उपभोक्ता ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन मोबाइल ऐप के द्वारा किसी भी समय कहीं से भी देख सकते हैं। स्मार्ट मीटर ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायक होकर पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करता है।

ये भी पढ़ें :  शहडोल पुलिस ने महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment