बिहार में विकास की नई धारा: योगी बोले, विश्वास ही है असली आधार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिहार में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा है कि बिहार की तपोभूमि विकास और विश्वास की नई गाथा लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनिवार को लिखा है कि, “बिहार भारत की आत्मा का स्वर है। यहां आकर भारत की आत्मा से साक्षात्कार की अनुभूति होती है।”

ये भी पढ़ें :  अखिलेश के प्रदर्शन पर राजभर का पलटवार, बोले- 'How Can You Rok' वाले धर्मेंद्र यादव का इतिहास देखिए

योगी ने कहा कि आज सत्याग्रही भूमि पूर्वी चंपारण और तपोभूमि गया जी की विकासप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता एक बार फिर भाजपा-एनडीए सरकार के साथ विकास और विश्वास की नई कहानी लिखने को तैयार है।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। यहां गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के लिए है। दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दिन भर अलग-अलग जगहों पर दोनों गठबंधन के नेताओं ने रैलियां की।

ये भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटरों की जांच के आदेश, बिजली नियामक आयोग ने मांगी गुणवत्ता रिपोर्ट

बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment