MP Police SI Recruitment: आज आखिरी तारीख, देर न करें आवेदन

भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट (स्नातक) अभ्यर्थी पात्र हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा होना आवश्यक है।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष निर्धारित है।
आयु की गणना 10 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  मैटरनिटी लीव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, छुट्टी के लिए कंपनी मना नहीं कर सकती...

आवेदन प्रक्रिया
1. उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
3. “Online Form – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) – 2025 Start From” लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
5. लॉग इन कर शेष डिटेल भरें और आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
6. निर्धारित फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें :  मतदाता करेगा 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग कल

फीस का विवरण
जनरल वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹500
OBC, SC, ST उम्मीदवार: ₹250
इसके अलावा ₹60 पोर्टल शुल्क अतिरिक्त देना होगा।
(ध्यान रखें, बिना फीस जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।)

महत्वपूर्ण सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment