जो मेरा शक था वही हुआ: दिग्विजय सिंह बोले, RJD-कांग्रेस की हार पर क्या कहा?

भोपाल

बिहार चुनाव नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए भारी जीत दर्ज करने की ओर है। आलम यह है कि भाजपा शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। भाजपा 80 से अधिक विधानसभा सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। BJP ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं 140 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने वाली राजद 40 से भी कम सीटों पर बढ़त बनाए है। कांग्रेस जिसने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 10 सीटों से कम पर आगे है। बिहार में RJD-कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह का तगड़ा बयान सामने आया है?

ये भी पढ़ें :  आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा शक था सही निकला। एसआईआर में 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े। यही नहीं 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे। इसके बावजूद ईवीएम पर शंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :  वीडियो ब्रेकिंग : "मैं वो नेता हूँ कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा..तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूँ", रेणुका सिंह के इस बयान से मचा सियासी बवाल

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस को अपने संघटन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दौर में चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैलियों और जनसभाओं का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment