राशिफल 15 नवंबर 2025: मकर राशि के लिए शुभ समय, जानें सभी राशियों का दैनिक फल

मेष-मेष राशि वालों के लिए इस समय लाभ के संकेत हैं। इस समय आपको आत्मसयंत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में असफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज के दिन भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृषभ-आज तनाव हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए हो सकता है, आपको बदलाव करना पड़े। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सावधानी बरतनी है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन-इस समय मिथुन राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। इस समय आपके लिए आय के साधन भी बन सकते हैं। लाइफ पार्टनक की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का साथ मिलेगा, जिससे आपका तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें :  जिला पंचायत सीईओ लक्ष्य की पूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करें : सचिव पीएचई नरहरि

कर्क-इस राशि के लोगों को आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है। आपके लिए यह समय खुशियां देने वाला रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह-इस राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। लवलाइफ में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

तुला-पैसों को लेकर परेशानी खत्म हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, कोई दिक्कत लगे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :  ‘एफए कप’ के तीसरे राउंड में मैनचेस्टर यूनाइटेड से आर्सेनल की भिडंत, विला करेगा वेस्ट हैम की मेजबानी

धनु-आज नौकरी से जुड़े अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मकर-आज अपने खान-पान में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में कटु वचनों को कहने से बचें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। आपके सहकर्मी किसी खास काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुम्भ-आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। अपने भाई-बहनों से सलाह लें। परिवार की स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। अपना हुनर ​​दिखाने के मौके आज आपके पास रहेंगे।

कन्या-आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपके साथ कुछ समय बिताने की जिद कर सकता है।धन संबंधी मामले आपके मन को परेशान कर सकते हैं।व्यापार करने वालों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें :  18 जुलाई के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृश्चिक-आज आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यात्रा का योग है। चीजों को कंट्रोल में रखने के लिए हर किसी की परेशानी पर ध्यान दें।

मीन-आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा, लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान का साथ मिलेगा। माता-पिता की मदद से धन लाभ के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment