राज्य सेवा के 15 अफसरों को प्रमोशन, IAS–IPS का मिलेगा अवसर; 5 पुलिस अफसर IPS अवॉर्ड के लिए चुने गए

भोपाल
मध्यप्रदेश में राजधानी दिल्ली में हुई डीपीसी (Departmental Promotion Committee) की अहम बैठक में राज्य सेवा के 1997-98 बैच के 15 अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार किया गया। इसमें राज्य पुलिस सेवा के पांच अफसरों को IPS अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

दो वरिष्ठ अफसर अटके जांच के कारण

वरिष्ठता सूची में शीर्ष पर आए सीताराम ससत्या और अमृत मीणा के नाम पर प्रारंभिक स्तर पर पेच फंस गया, क्योंकि दोनों पर विभागीय जांच लंबित है। सूत्रों के अनुसार, अमृत मीणा को प्रोविजनल IPS बनाया गया है — यानी दो माह बाद होने वाली अगली डीपीसी तक उन्हें क्लीनचिट लेनी होगी, वरना प्रमोशन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

ये भी पढ़ें :  पीएम जनमन योजना से बदल रहा जनजातीय समुदाय का जीवन : राज्यपाल पटेल

वहीं सीताराम ससत्या को प्रोविजनल सूची में भी स्थान नहीं मिला।

पहले नोटिफिकेशन निरस्त, अब दोबारा डीपीसी

इससे पहले 12 सितंबर को डीपीसी हुई थी, लेकिन नोटिफिकेशन जारी न होने और तकनीकी कारणों से प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को दोबारा डीपीसी की गई, जिसमें प्रमोशन को लेकर अंतिम विचार हुआ।

ये भी पढ़ें :  विचार, साहित्य और कला के उत्सव के लिए सजेगा भोपाल भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का 8वां संस्करण 9 से 11 जनवरी तक

इन अधिकारियों को मिला IPS अवॉर्ड

सूत्रों के मुताबिक इस डीपीसी में निम्न अफसरों का नाम IPS अवॉर्ड सूची में शामिल किया गया है:

अमृत मीणा (प्रोविजनल)

विक्रांत मुराब

सुरेंद्र कुमार जैन

आशीष खरे

राजेश रघुवंशी

हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

डीपीसी में शामिल प्रमुख अधिकारी

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- पारंपरिक से आधुनिकता की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश का टैक्सटाइल उद्योग

डीपीसी की बैठक में

MP मुख्य सचिव अनुराग जैन,

एसीएस होम शिव शेखर शुक्ला,

डीजीपी कैलाश मकवाना शामिल हुए।

Share

Leave a Comment