तेज सर्दी में राजस्थान लिपटा धुंध की चादर में, फतेहपुर सबसे ठंडा

जयपुर

राजस्थान में तेज सर्दी के साथ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण धुंध (स्मॉग) छाने लगी है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं, सीकर और जयपुर समेत कई शहरों में सुबह धुंध का हल्का असर दिखा, जिससे दिन में धूप सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रही। इसी प्रभाव के कारण रात का तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा और कई शहरों में सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में पहुंच गया।

माउंट आबू को छोड़कर शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज हुआ। नागौर 7.4°C, जालोर 7.8°C, सिरोही 8.3°C और चूरू-दौसा 9.5°C रहे, जबकि ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर रहा। करौली, बारां, उदयपुर, पिलानी, अलवर और भीलवाड़ा में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने पकड़ा पाकिस्तानी जासूस

अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई। धुंध के चलते पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में धूप कमजोर रही। शुक्रवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज हुआ। बीकानेर 31.6°C, चूरू 30.6°C, जैसलमेर 30°C, पिलानी 30.5°C, अजमेर 28.7°C, जयपुर 27.5°C और कोटा 27.2°C रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना : उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा करवाई जा रही उपलब्ध

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

    अजमेर – 28.7 – 11.9

    भीलवाड़ा – 28 – 10

    वनस्थली (टोंक) – 27.6 – 10.1

    अलवर – 28.6 – 10.5

    जयपुर – 27.5 – 13.5

    पिलानी – 30.5 – 10.2

    सीकर – 28 – 9

    कोटा – 27.2 – 12.7

    चित्तौड़गढ़ – 28.8 – 10.2

    उदयपुर – 28 – 10.2

    बाड़मेर – 34.4 – 13.9

    जैसलमेर – 30 – 13.9

ये भी पढ़ें :  शेखावाटी में बढ़ी गलन: फतेहपुर बना सबसे ठंडा शहर

    जोधपुर – 30.6 – 12

    बीकानेर – 31.6 – 14.4

    चूरू – 30.6 – 9.5

    गंगानगर – 28.3 – 12

    नागौर – 30.2 – 7.4

    बारां – 27.9 – 10.5

    जालोर – 30.1 – 7.8

    सिरोही – 24.2 – 8.3

    फतेहपुर – 30.5 – 6.6

    करौली – 25.9 – 11

    दौसा – 28 – 9.5

    प्रतापगढ़ – 28.3 – 12.9

    झुंझुनूं – 29 – 10.6

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment