अमन नायक की उपलब्धि पर पाटन गौरवान्वित — जितेन्द्र वर्मा ने कहा मेहनत और संकल्प की मिसाल

पाटन 
पाटन विधानसभा क्षेत्र के देवादा निवासी युवा अमन नायक जी (पुत्र श्री रूपनारायण ‘रूपू’ जी) को CGPSC में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35वीं रैंक प्राप्त कर अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद हासिल करने पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी उनके निवास स्थान देवादा पहुंचे और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री जितेन्द्र वर्मा जी ने कहा कि “अमन नायक की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। वे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका यह सफलता-पथ पाटन क्षेत्र की नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा भरता है।” उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर अमन नायक को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखें और वे अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें।

ये भी पढ़ें :  विवाहित होकर भी ख़ुद को कुँवारा बता युवती से दुष्कर्म करता रहा युवक, पुलिस के हत्थे चढ़ा, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
खूबचंद वर्मा (आर.आई.), पोषण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, केशव बंछोर, खिलेश (वासु) वर्मा, दिलीप वर्मा, मुकेश कुमार, करण वर्मा तथा गांव के अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Comment