Breaking
19 Nov 2026, Thu

विवाहित होकर भी ख़ुद को कुँवारा बता युवती से दुष्कर्म करता रहा युवक, पुलिस के हत्थे चढ़ा, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ राइटर, जशपुर, 02 अगस्त, 2024

 

आरोपी मनीष कुमार सोनी ने जिला जमशेदपुर की निवासी एक युवती से दिनांक 22.09.2016 को विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीकृत विवाह कर लिया था।

मनीष कुमार सोनी ने उक्त विवाह को छिपाते हुये जशपुर क्षेत्र की एक युवती से दिनांक 18.01.2019 को सामाजिक रिति-रिवाज से द्वितीय विवाह कर लिया। मनीष कुमार सोनी यह जानता था कि वह एक अन्य स्त्री का पूर्व से पंजीकृत विवाहित पति है, उसके उपरांत भी वह जशपुर क्षेत्र की युवती, उसके माता-पिता तथा परिवारवालों के साथ अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से विवाह कर लिया। युवती ने यह विष्वास करते हुये कि आरोपी मनीष कुमार सोनी से उसकी विधिवत् शादी हुई है, इस कारण युवती एवं मनीष कुमार सोनी के मध्य संबंध बने। मनीष कुमार सोनी द्वारा पूर्व के शादी तथ्यों को छिपाकर दूसरा विवाह कर पीड़िता का शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के दुष्कर्म करने से पीड़िता गर्भवती हो गई एवं दिनांक 06.10.2020 को एक पुत्र को जन्म दी है।

ये भी पढ़ें :  CG Breaking : मोहर्रम के दावत के लिए गौवंश को मारकर 100 किलो मांश का बटवारा करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी मनीष कुमार सोनी के विरूद्ध पूर्व में दर्ज अपराध क्र. 94/21 धारा 498(ए), 494, 495, 420 भा.द.वि. के प्रकरण के विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20.05.2024 को प्रकरण में धारा 498(ए), 494, 495 भा.द.वि. के अपराध से आरोपी को उन्मोचित करते हुये माननीय न्यायालय द्वारा मनीष सोनी एवं उसके परिवार वालों का कृत्य धारा 420, 34, 376, 109 भा.द.वि. का अपराध करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण के आरोपी मनीष कुमार सोनी के विरूद्ध उक्त प्रकरण में दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसमें वारंट की तामीली हेतु एक तिथि नियत की गई थी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर

प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के वारंट तामीली हेतु एक टीम गठित कर पतासाजी हेतु जमशेदपुर रवाना किया गया था, टीम द्वारा दिनांक 31.07.2024 को दबिश देकर मनीष कुमार सोनी को जमशेदपुर से अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेसग किया। न्यायालय से आरोपी मनीष कुमार सोनी का जेल वारंट बनने पर अभिरक्षा में जिला जेल जशपुर भेजा गया है। प्रकरण में DNA परीक्षण कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में ओपन जेल खोलने की तैयारी तेज, सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी में उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. ईष्वर वारले, स.उ.नि. विपिन किषोर केरकेट्टा, प्र.आर. 251 श्रीराम नायक, आर. 217 बसंत खुंटिया, आर. 635 राजेश कालो, म.आर. 705 सुषमा एक्का का योगदान रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *