Breaking
19 Nov 2026, Thu

ख़बर का बड़ा असर : गौवंशों की मृत्यु पर एक्शन में सरकार…मरदा गाँव में गायों की मौत का मामला..दोषी लोगों के विरुद्ध FIR

उर्वशी मिश्रा, बलौदाबाजार,2 अगस्त 2024

बलौदाबाज़ार जिले के तहसील लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरदा में एक बाड़ा के अंदर 16 से 20 गौवंशों(गाय,बैल) के मृत होने के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद कार्यवाही का क्रम शुरु हो गया है।

जानकारी के अनुसार फसल सुरक्षा के लिए ग्राम के पालतू मवेशियों (गाय, बैल, बछडा आदि) को रखने के लिएग्रामीणों द्वारा ही मिलकर ग्राम के ही टूटे–फूटे घर को बाड़ा बनाया गया था, जिसमें मवेशियों को रखा गया। आजदिनांक 2 अगस्त 2024 को प्रातःबाडा का दरवाजा को खोलने पर बहुत तेज दुर्गंध आईं तत्पश्चात अंदर जाकर देखनेपर 16-20 मवेशी अंदर में मृत पड़े पाए गए। मृत मवेशियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। उक्त सूचना मिलतेही कलेक्टर दीपक सोनी ने तहसीलदार लवन,पशु चिकत्सा विभाग,सीईओ जनपद एवं संबंधित थाना लवन का पुलिसबल मौके पर तत्काल भेजकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें :  ब्रिटेन की सियासत में नया इतिहास? मुस्लिम महिला शबाना महमूद PM बनने की दौड़ में, PoK कनेक्शन पर चर्चा तेज

कलेक्टर ने साफ कहा की संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एफआरआई भी दर्ज कराईजाएगी। किसी भी दोषियों को नही बख्शा जाएगा। दल को जांच कर रिपोर्ट/प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।समाचर लिखे जाने तक अंतिम रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है।

क्या घटना थी? पढ़ें-

ये भी पढ़ें :  मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ का आठवां चरण कल से शुरू

CG के मरदा गाँव में सड़ी स्थिति में मिलीं 30 से ज़्यादा गाय, गायों की दर्दनाक मृत्यु की आयी हृदय विदारक तस्वीरें सामने

CG के मरदा गाँव में सड़ी स्थिति में मिलीं 30 से ज़्यादा गाय, गायों की दर्दनाक मृत्यु की आयी हृदय विदारक तस्वीरें सामने

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *