Breaking
19 Nov 2026, Thu

CG Breaking : मोहर्रम के दावत के लिए गौवंश को मारकर 100 किलो मांश का बटवारा करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

उर्वशी मिश्रा, बलरामपुर/रायपुर, 17 जुलाई, 2024

 

बलरामपुर में कुछ लोगों ने गाय की हत्या कर दी। इसके बाद मांस का भी आपस में बंटवारा कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मोहर्रम की दावत के लिए ऐसा किया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से गौ मांस और हथियार बरामद हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि, ग्राम महुआडीह निवासी मोहसिम अंसारी अपने साथी पुराना बजारपारा निवासी अफरोज अंसारी के साथ गाय को मारने चलगली जंगल ले गया है। ये लोग मोहर्रम मनाने के लिए ऐसा करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम देर रात ही चलगली जंगल की ओर रवाना हुई।

ये भी पढ़ें :  CG Weather update : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ अंधड़ की संभावना

रास्ते में पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। उनके हाथ में प्लास्टिक बैग में कुछ सामान भी रखा था। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक छोड़कर भागे लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चलगली के टेलवा खान उर्फ शाह मोहम्मद ने अपनी गाय को मारकर मोहर्रम के मौके पर दावत की योजना बनाई थी। टेलवा खान के कहने पर चलगली निवासी रवि कुमार घासी, जसवंतपुर के मनसू (पहाड़ी कोरवा), परशु राम (पहाड़ी कोरवा), मोहसिम अंसारी और अफरोज अंसारी ने साथ मिलकर गाय को मारा और मांस का बंटवारा कर लिया।

ये भी पढ़ें :  नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की

पुलिस ने आरोपी मोहसिम अंसारी (26 वर्ष), अफरोज अंसारी (23 वर्ष), शाह मोहम्मद उर्फ टेलवा (45 वर्ष), रवि कुमार (26 वर्ष), मंशु पहाड़ी कोरवा (30 वर्ष) और परशु कोरवा (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्रवाई सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही हुई।

ये भी पढ़ें :  युवाओं को रोजगार दिलाने आईटीआई का होगा उन्नयन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *