आम जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं से रुबरु होने और जनता की समस्याओं के निराकरण का कारगर माध्यम है जन समस्या निवारण शिविर: सांसद शभोजराज नाग

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, कांकेर, 28 अगस्त 2024

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर प्रशासनिक अमले एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं से रूबरू होने तथा उनके समुचित निराकरण करने का कारगर माध्यम है। उक्त बाते सांसद नाग आज बालोद जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम कुंआगोंदी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कही।

सांसद नाग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं कीें विस्तार से जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 664 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 255 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय! कार्यकारिणी से कई पदाधिकारी बाहर हो सकते हैं

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने जन समस्या निवारण शिविर के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। शिविर में 09 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, 10 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, लखपति दीदी योजना के तहत 3 हितग्राहियों को मछली व्यवसाय के लिए जाल एवं आईस बॉक्स, 4 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा टी.बी. बीमारी के उन्मूलन में कार्य करने वाले निक्षय मित्रों तथा कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंआगोंदी के 02 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें :  Surya Grahan 2023 : सूर्य ग्रहण शुरू, जानें कब होगा खत्म, कहां-कहां देखा दिखाई, यहां जानें

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 13 तथा एसबीआई द्वारा 12 महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण, 13 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 हितग्राहियों को सीडलिंग का भी वितरण किया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को पौष्टिक भोजन की थाल भेंटकर उनकी गोद भराई रस्म पूरी करायी गई। नन्हें-मुन्हें बच्चों को सुपोषण किट का भी वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें :  रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

शिविर में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment