बोले डिप्टी CM अरुण साव, ‘कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है? अपराधियों का साथ देना कांग्रेस की…

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024

 

नई दिल्ली से लौटकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनेक मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। आज सुबह अपने सरकारी आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक के बेटे का सनसनीखेज दावा, 'मेरा अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने किया मजबूर'

वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में शांति सद्भाव को कोई प्रभाव न पड़े। कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है

ये भी पढ़ें :  म्यांमार के नाय पी ताव में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, लोगों की जीवन की गुणवत्ता होगी बेहतर

 

 

 

कांग्रेस द्वारा 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने के विषय में साव ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ा होती है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है?

ये भी पढ़ें :  तीस्ता प्रोजेक्ट पर बांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारत नहीं तो चीन से लेगा फंडिंग; बीजिंग जाएंगे तारिक रहमान

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment