श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे चला गया है, जबकि ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी का असर और भी तेज़ बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काज़ीगुंड में पारा माइनस 2.2 डिग्री रहा, जबकि पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुपवाड़ा में माइनस 1.8 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 0.6 डिग्री, जबकि गुलमर्ग में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से थोड़ा ऊपर 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घाटी में सबसे अधिक ठंड पंपोर और पुलवामा में दर्ज की गई, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शोपियां में माइनस 3.8 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.3 डिग्री, बारामूला में माइनस 2.9 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.8 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.2 डिग्री और अवंतीपोरा में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी रात का तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, ज़ोजिला दर्रे पर भीषण ठंड का दौर जारी है, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ज़ेथन राफ़ियाबाद में मौसम केंद्र के काम न करने के कारण तापमान का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो सका। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम जताई है। विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com